Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

12 February in History: महात्मा गांधी की अस्थियों को गंगा में किया था प्रवाहित, विमान दुर्घटना में 119 लोगों की मौत


इतिहास में 12 फरवरी के नाम पर भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में प्रवाहित कर दिया गया. एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया. इस मौके पर दस लाख से अधिक लोगों ने नम आंखों से साबरमती के इस संत को अंतिम विदाई दी.

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज देश-विदेश की विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म.
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म.
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की.
1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया.
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर प्रवाहित किया गया.
1994 : चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना 'द स्क्रीम' को चुरा लिया. हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया.
1996 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई.
2002 : ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई.
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया.
2009 : भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया.

Source -NDTV