Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

तेंदुलकर आज हो गए 46 के, जानिए क्या है ‘सचिन चौबीसा’

तेंदुलकर आज हो गए 46 के, जानिए क्या है ‘सचिन चौबीसा’

क्रिकेट की दुनिया में 24 वर्षों (1989-2013) तक छाए रहने वाले सचिन तेंदुलकर आज 46 साल के हो गए. महज 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले इस 'छोटे सचिन' ने 40 के हो जाने पर ही अपने बल्ले को आराम दिया. नहीं थकने वाले इस सफर के दौरान सचिन ने इतने कीर्तिमान रच डाले कि उन्हें 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा दे दिया गया.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और 24 तारीख का खास रिश्ता है. यह वह दिन है, जिससे न सिर्फ उनके जीवन की शुरुआत हुई, बल्कि इसी तारीख को उन्होंने कई मंजिलें तय कीं. आइए जानते हैं सचिन के लिए क्यों अहम है 24 तारीख..?
24 अप्रैल 1973
24 अप्रैल 1973 को दिन में एक बजे मुंबई के शिवाजी पार्क राणाडे रोड स्थित निर्मल नर्सिंग होम में सचिन का जन्म हुआ था. उस वक्त उनका वजन 2.85 किग्रा था. और आगे चलकर यही शिशु क्रिकेट का युगपुरुष बन गया.
24 फरवरी 1988
24 फरवरी 1988 को नन्हे सचिन सुर्खियों में छा गए थे और दुनिया वाह-वाह कह उठी. दरअसल, उन्होंने इस दिन अपने बालसखा विनोद कांबली के साथ हैरिस शील्ड के सेमीफाइनल में नाबाद 664 रनों (तीसरे विकेट के लिए) की हैरतअंगेज साझेदारी की थी. उस भागीदारी के दौरान सचिन 326 और कांबली 349 रन पर नाबाद रहे थे. मुंबई के आजाद मैदान (ससानियन सीसी) पर शारदाश्रम विद्यामंदिर टीम के स्कूली खिलाड़ियों की यह जादुई बल्लेबाजी किसी करिश्मे से कम नहीं थी.
तब कांबली (16 साल ) और सचिन (14 साल) की यह भागीदारी किसी भी विकेट के लिए किसी भी श्रेणी के क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी थी. सचिन-कांबली ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी टी. पैटॉन और एन. रिपॉन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था. बुफैले टीम के लिए इन कंगारू बल्लेबाजों ने 1913/14 में 641 रनों की पार्टनरशिप की थी. हालांकि 19 साल बाद हैदराबाद में मनोज कुमार और मो. शैबाज ने 721 रन ( तीसरे विकेट के लिए) की साझेदारी कर सचिन-कांबली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
24 नबंबर 1989
सचिन ने 24 नबंबर 1989 को 16 साल की उम्र में अपने टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी (59 रन) बनाई थी. पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले दौरे में फैसलाबाद में उन्होंने सबसे कम उम्र में यह कारनामा किया था.
24 फरवरी 2010
सचिन ने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में वह ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक न होगा. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रनों की पारी खेल कर वनडे क्रिकेट के 39 साल के इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगा दी.
24 मई 1995
तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को गुजराती उद्योगपति आनंद मेहता और ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता एनाबेल मेहता की बेटी अंजलि से विवाह किया. सचिन अंजलि से छह साल छोटे हैं. दोनों की सगाई 1994 में न्यूजीलैंड में हुई थी.
24 सितंबर 1999
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई में हुआ था. अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, जो उनके पिता के विपरीत है. अर्जुन एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में जुटे हैं.
24 अप्रैल 2011
इस दिन के साथ एक दुखद घटना भी जुड़ी है. करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन 24 अप्रैल 2011 को हुआ था. सचिन भी उनके भक्त हैं. सत्य साईं बाबा के निधन के चलते उस साल उन्होंने 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन नहीं मनाया था.
Source - Aaj Tak

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (39) Sports (37) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Know About (34) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) Indian Court (13) How To Do (12) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Kitchen Tips (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) YouTube (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)