Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

वर्ल्ड कप हार के बाद आज पहली जीत के लिए उतरेगी टीम इंडिया


आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में मिली निराशा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच के साथ करेगी. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. शनिवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में पहला टी-20 खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.00 बजे से खेला जाएगा. दोनों के बीच अब तक 11 टी-20 मुकाबले हुए हैं. जिनमें से भारत ने 5 मैच जीते हैं, वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा.

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि 2020 और 2021 में होने वाले वर्ल्ड टी-20 ने यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए हमेशा कुछ न कुछ हो. इसलिए तीन मैचों की सीरीज में युवा खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा.

इस सीरीज में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और खलील अहमद 50 ओवरों के विश्व कप में नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीरीज में उन्हें अहम मौके मिलेंगे. इन तीनों खिलाड़ियों ने इंडिया-ए के लिए वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन किया है और वे उम्मीद करेंगे कि आगामी सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके कप्तान एवं चयनकर्ताओं पर भविष्य के लिए अपनी छाप छोड़ पाएं.

इस सीरीज के जरिए राहुल चाहर और नवदीप सैनी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं, क्योंकि कई सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज दौर के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर कुमार एकमात्र वरिष्ठ गेंदबाज हैं.

बल्लेबाजी विभाग में रोहित शर्मा और शिखर धवन के पारी की शुरुआत करने की पूर संभावना है. अगर प्रबंधन कोहली के बाद अय्यर को मौका नहीं देते तो लोकेश राहुल की जगह पक्की नजर आ रही है. इसके बाद, विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आएंगे.

भारतीय टीम सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन अपने घर में खेल रही वेस्टइंडीज को टी-20 कम नहीं समझा जा सकता. कार्लोस ब्रेथवेट की कप्तानी में खेलने वाली मेजबान टीम में कीरोन पोलार्ड और सुनील नरेन जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं जो किसी टीम के खिलाफ अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. गेंदबाजी में भी वेस्टइंडीज के पास शेल्डन कॉटरेल और ओशेन थॉमस जैसे गेंदबाज हैं.

टीमें -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज : जॉन कैंपबेल, इविन लुईस, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

Source - Aaj Tak 

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (39) Sports (37) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Know About (34) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) Indian Court (13) How To Do (12) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Kitchen Tips (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) YouTube (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)