Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

पाकिस्तान के बालाकोट में कैसे बरसाए बम, वायुसेना ने जारी किया एयरस्ट्राइक पर वीडियो


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया था. तब पूरे देश में रोष था इसी के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए थे. अब शुक्रवार को वायुसेना की तरफ से इस एयरस्ट्राइक पर एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है. (ये वीडियो प्रमोशनल है)

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

वायुसेना के द्वारा इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा था. जिसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने की योजना बनाई. वीडियो के मुताबिक वायुसेना के विमानों में पाकिस्तान के बालाकोट में चल रहे आतंकी अड्डों पर निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया

Indian Air Force showcases the story of the Balakot aerial strikes in a promotional video at the annual Air Force Day press conference by Air Force Chief Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria.

1,014 people are talking about this


वीडियो में दिखाया गया है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन (27 फरवरी) को भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया.

गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला किया था, जिसमें CRPF के 45 जवान शहीद हो गए थे. इसी के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की थी. जब एयरस्ट्राइक हुई तो सबसे पहले पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्वीरें साझा की गई थी, फिर वायुसेना ने इसकी जानकारी दी.

हालांकि, पाकिस्तान की ओर से लगातार इस बात का इनकार किया गया कि इस एयरस्ट्राइक में उनका कोई नुकसान हुआ है. लेकिन पाकिस्तान ने इसी के साथ ही बालाकोट में अंतरराष्ट्रीय मीडिया के आने पर रोक भी लगा दी गई थी. जबकि भारतीय वायुसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि की थी कि बालाकोट में उनका मिशन सफल रहा है और 80 फीसदी से अधिक निशाने बिल्कुल सटीक लगे हैं.

बता दें कि हाल ही में सेना प्रमुख बिपिन रावत की ओर से बयान दिया गया था कि पाकिस्तान ने एक बार फिर बालाकोट में आतंकी कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं और बॉर्डर के पार सैकड़ों आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं. साथ ही बिपिन रावत ने ये भी कहा था कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई नापाक कदम उठाया जाता है तो कड़ा जवाब दिया जाएगा.

Source - Aaj Tak 

Labels

Useful Information (495) General (245) Health Care (132) Question Bank Plus (78) Tips /Trick (70) Katni News (63) Government Scheme (51) Science & Tech (50) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (39) Sports (37) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Know About (33) Education (31) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) General Knowledge (14) video (14) Indian Court (13) Tax (13) Central Govt (12) GST (12) Ladies Corner (12) How To Do (11) Income Tax (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) Farmers (8) M.P.- News (8) Syllabus (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Question Paper (7) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Awas Yojana (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) CDS Exam - GK (2) Digital India Scheme of India (2) Job & Career (2) Jugad (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) Scheme of M.P. Govt. (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Bank (1) Beautiful Photo (1) Budget (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Departmental Examination (1) E-Filing (1) Education Policy (1) FAQ (1) Farmer (1) Finance (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Judicial (1) Katni History (1) Kitchen Tips (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan (RUSA) (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) UP (1) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (1) Vasectomy (1) YouTube (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (1) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (1) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (1) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (1)