Operating Department Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

लॉकडाउन को लक में बदलें, अकेलेपन में भी लोगों ने रचे हैं इतिहास



आज दुनिया भर में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में लोगों के सामने बचाव का एक ही रास्ता नजर आ रहा है. वो है होम आइसोलेशन, यानी ज्यादा से ज्यादा खुद को भीड़भाड़, समाज से काटकर अकेले रहना. ये कहने में जितना आसान लगता है, हकीकत में इतना आसान नहीं है. ऐसा माना जाता है कि अकेलेपन में लोग अक्सर डिप्रेशन के श‍िकार हो जाते हैं. लेकिन, इसका दूसरा पहलू भी है. आप अकेले रहकर कुछ अलग भी कर सकते हैं. जानें- कैसे आप लॉकडाउन या आइसोलेशन जैसी स्थ‍ितियों को लक में बदल सकते हैं. पढ़ें-

क्रिएटिविटी की एक जरूरी शर्त है कि आप कभी अकेले रहकर अपनेआप से बात करें, अपने भीतर की कमियों और अपनी ताकत का विश्लेषण करें. लेकिन इस दौरान आपको ये ध्यान रखना होगा कि अकेलेपन और खुद के साथ वक्त बिताने में बहुत फर्क है.

आप आज मिले अपने अकेलेपन को एक अच्छा अवसर मानकर भी कुछ अलग कर सकते हैं. यकीन मानिए खुद के साथ वक्त बिताने से खुद के साथ दोस्ती का सबसे अच्छा मौका मिलता है. इस पूरे क्रम में आपका फोकस बेहतर हो सकता है.

दुनियाभर में 10 हजार लोगों पर हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई थी कि अकेले रहकर काम करने वालों के पास रिलैक्स करने के सबसे टॉप टिप्स थे. सबसे लोकप्रिय टिप्स पढ़ना था, इसके बाद परिवार के साथ समय बिताने का नंबर 12वां था.

लॉ ऑफ मोशन जैसे सिद्धांत की खोज करने वाले न्यूटन का ही उदाहरण लें तो उन्होंने भी एक लंबे समय तक एकाकी जीवन जिया. खेतों में अकेले काम करते हुए उन्होंने गति के सिद्धांतों की खोज की थी. न्यूटन का जन्म उनके पिता की मौत के तीन माह बाद हुआ था.

फिर जब न्यूटन तीन साल के हुए तो उनकी मां ने दोबारा शादी कर ली और अपने नए पति के साथ रहने चली गई. उन्होंने बेटे को अपनी मां यानी न्यूटन की नानी के पास छोड़ दिया. आइजैक न्यूटन के साथ ये हुआ कि वो अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करने लगे. और उसके साथ शादी करने के कारण अपनी मां के साथ भी दुश्मनी का भाव रखने लगे.

वो ज्यादातर टाइम अकेले में ही रहते थे. न्यूटन ने खुद माना था कि उन्होंने बचपन में अपने माता पिता के घर को जलाने तक की धमकी दी थी. लेकिन होश संभालने के साथ ही वो उस एकाकीपन के काफी आदी हो चुके थे.

इस तरह अकेले रहकर आप बोर और डिप्रेस होने के बजाय कुछ ऐसा काम भी कर सकते हैं जो आपके लिए अनोखा अनुभव हो. मसलन अगर आप एक माह के लिए घर पर रहें तो आप इस दौरान कोई ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं.

आपको होम डेकोर या आर्कीटेक्ट में रुचि है तो आप घर में रहकर पूरे घर को फिर से नये लुक में ढाल सकते हैं. वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो भी आपको संयम बनाये रखना है. रूटीन के काम करते हुए भी आपको नीरसता से दूर रहना है.

देखा जाए इटली ने इस दौर का एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया था. जब वहां के लोगों ने अकेले घर में कैद रहते हुए कम्युनिटी के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया. शाम को लोग अपनी सोसायटी की इमारतों की बालकनी में आकर लेजर शो कर रहे थे तो कभी वो बालकनी में बैठकर एक सुर में गा-बजा रहे थे.

Source - Aaj Tak

Labels

Useful Information (495) General (283) Health Care (132) Question Bank Plus (77) Tips /Trick (70) Katni News (63) Science & Tech (50) Government Scheme (49) Personal Life (45) Tips /Trick - Health (39) Sports (37) क्या आप जानते हैं ? DO YOU KNOW? (35) Know About (34) Education (30) Political (27) Life Mantra (26) Tips - Personal Life (23) Study Material - English (18) Tax (15) Central Govt (14) GST (14) General Knowledge (14) video (14) Indian Court (13) How To Do (12) Ladies Corner (12) Business (10) Farmers (9) Finance (9) Income Tax (9) Mutual Fund (9) UPSC (9) Engineering Services Examination (8) M.P.- News (8) ALWAYS IMPORTANT (7) Adult Education (7) Health (7) How To Use Kitchen Gadget (7) Syllabus (7) Bank (6) How To Use Home Appliance (6) Interesting Fact (6) Ladies Health (6) Question Paper (6) Pradhan Mantri Awas Yojana (5) Thought (5) Do You Know (4) Family Planning (4) Govt. Scheme (4) Internet (4) Kuch Hat Ke (4) PSC (4) Scheme of M.P. Govt. (4) World Film (4) birth control (4) ADHAR (3) CBSE (3) CDS (3) CORONA (3) Consumer Info (3) Digital India Scheme of India (3) Historical Document (3) Indian Proud (3) News (3) Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (3) SSC (3) Supreme Court (3) Budget (2) CDS Exam - GK (2) EPFO (2) Finance Minister (2) Job & Career (2) Jugad (2) Menopause (2) Menstrual Cycle (MC) (2) Model Question Paper (2) PF/GPF/EPF/GIS (2) Post Office (2) Question Paper & Answer (2) Religion (2) SEBI (2) Sensex (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Tourist Place (2) UP (2) UP - गरीब कल्याण कार्ड योजना (2) प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘‘सौभाग्य’’ (2) बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना (BSPY) Scheme of India Govt (2) मुखयमंत्री कन्‍या विवाह योजना - Mukhya Mantri Kanya Vivah Yojna (2) मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (2) 8th Pay Commission (1) AIDS (1) Act & Polices (1) Alert (1) Atal Pension Yojana (1) BPSC (1) BPSC - Teacher (1) Banking (1) Beautiful Photo (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CKYC (1) COMPLAINT & SUGGESTION (1) CTET (1) Case Pending (1) Chief Justice of India (1) Child Safety (1) Clerks (1) Computer (1) Debt Mutual Fund (1) Departmental Examination (1) Digi Yatra (1) DigiLocker (1) E-Filing (1) ELSS Mutual Fund (1) Education Policy (1) Equity Mutual Fund (1) Export (1) FAQ (1) GGL (1) General Information (1) HIV (1) Hair Fall (1) Higher Education (1) How to use AC (1) Hybrid Mutual Fund (1) Import (1) Important Judgment (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Interest Ratee (1) Judicial (1) Katni History (1) Kitchen Tips (1) Leukorhea (1) Menstrual Cycle or MC (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NPS (1) NPS / UPS (1) NTPC (1) New Law (1) Notice (1) Order & Circular (1) PM-USHA (1) POSH Act 2013 (1) Proud of India (1) Public Facilites (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) RRB (1) SIP (Systematic Investment Plan) (1) Share Market (1) Skill Development (1) Sub Inspectors (1) Vasectomy (1) YouTube (1) एनएवी (1) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (1)